Ladli Behna Yojana New Update: 25 जुलाई से ये महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, जानिए यहां

Ladli Behna Yojana New Update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना कार्यक्रम में दो नई जानकारी अपडेट की है  जो कि 25 जुलाई 2023 से शुरू होने वाली है। मध्य प्रदेश की बहुत सी महिलाएं लाडली बहन योजना के लाभ से वंचित रह चुकी हैं, उनके लिए यह प्रावधान किया गया है।

Ladli Behna Yojana New Update

MP Ladli Behna Yojana New Update 2023

मध्य प्रदेश की सरकार ने राज्य की महिलाओं व उन पर आश्रित बच्चों के के विकास में आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए 5 मार्च 2023 को लाडली बहन योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना में राज्य की सभी महिलाओं को सरकार के द्वारा हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत महिला को हर साल ₹12000 की राशि प्राप्त होगी। इस योजना में दी जाने वाली राशि लाभार्थी महिला को उसके बैंक खाते में सीधे ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस योजना में सरकार के द्वारा अगले 5 सालों में 60 हजार करोड़ रुपए तक का खर्च करने का  प्रावधान किया गया है।

इस योजना में 25 जुलाई से ये महिलाएं भी उठा सकती हैं लाभ

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने घोषणा की है  किअब 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष  की विवाहित महिलाएं भी इस योजना में आवेदन  कर सकती हैं। साथ ही जिन महिलाओं के पास 5 एकड़ से कम जमीन व ट्रैक्टर वाले परिवार हैं वह महिलाएं भी इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

मंजूरी मिलने के बाद अब लाडली बहन योजना 2.0 के लिए महिलाएं 25 जुलाई से दोबारा आवेदन कर सकते हैं। जो महिलाएं 21 साल से ज्यादा व्यस्त 60 साल से कम उम्र की है वह महिलाएं लाडली बहन योजना का लाभ उठा सकती हैं। 

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी

योजना का नाम लाडली बहन योजना
शुरू किया गया मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा
लाभ महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए
लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं
आर्थिक सहायता 1000 रुपए प्रतिमाह
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट www.cmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता

  • इस योजना में मध्यप्रदेश की गरीब वह आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं ही आवेदन कर  सकती हैं।
  • जो महिलाएं 21 वर्ष से ज्यादा व  60 वर्ष से कम उम्र की है वे महिलाएं इस योजना का लाभ  उठा सकती हैं।
  • इस योजना में विवाहित,  विधवा, परित्यक्त, तलाकशुदा  महिलाएं आवेदन कर सकते हैं।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय  250000 से कम होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है वह महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • लाडली बहन योजना के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र  मानी जाएंगी।

लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • समग्र आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
लाडली बहना योजना 2.0  मे ऐसे करें आवेदन
  • लाडली बहन योजना का आवेदन आप ऑफलाइन  या ऑनलाइन  माध्यम से कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपनी ग्राम पंचायत, कैंप स्थल पर जाकर इसका आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको लाडली बहन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको कैंप की जानकारी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आगे आपको आपकी तहसील, जिला, पंचायत व अन्य पूछी  जाने वाली जानकारी को भरना होगा। 
  • इसके बाद उसने की कैंपर एड्रेस दिखाई देगा आपको उस टाइम पर जाना पड़ेगा वहां से फार्म लेकर मांगी जाने वाली सभी जानकारी को फार्म में भर कर जमा करवाना होगा। 
लाडली बहना योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई लाडली ब्रिज योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को उनकी आर्थिक सहायता के लिए यह योजना शुरू की गई है। राज्य की महिलाओं और उनके बच्चों के  स्वास्थ्य व पोषण शक्ति को बढ़ाने के लिए इस योजना का प्रारंभ किया गया है। इस योजना में पात्र महिला को ₹1000 प्रति माह  प्रदान करने की  व्यवस्था की गई है। इस योजना से राज्य की गरीब महिलाओं  की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। 

इसे भी पढ़ें:- रोज ₹500 कैसे कमाए?

निष्कर्ष

लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई थी। हमने इस लेख में बताया है कि  लाडली बहन योजना में नया अपडेट क्या आया है। इस नए अपडेट के अंतर्गत अब राज्य की महिला जिसकी उम्र 21 वर्ष से ज्यादा है वह लाडली बहन योजना का आवेदन कर सकती है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रावधान किया गया है। अगर आप इस योजना की पात्रता को पूरा करते हैं तो उनकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) 

 लाडली बहन योजना के फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं क्या?

 जी हां  लाडली बहन योजना के फार्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आप भर सकते हैं। 

लाडली योजना के फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

लाडली बहन योजना के ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद वेबसाइट में  अपनी संपूर्ण जानकारी को भरना  होगा।

लाडली बहन योजना के लिए कौन कौन पात्र है?

मध्य प्रदेश की महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से ज्यादा 65 वर्ष से कम है  वह  इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

लाडली बहन योजना में कितना पैसा मिलता है?

इस योजना के अंतर्गत पत्र महिला को हर महीने ₹1000 की धनराशि प्रदान की जाती है जो कि सालाना ₹12000 बनती है।

लाडली बहन योजना कब शुरू की गई?

लाडली बहन योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू किया गया  है।

Leave a comment